Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.
दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.
-
Gorakhpur News: जानलेवा लापरवाही में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर केस दर्ज
-
Good News: अगले महीने करें एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवास के लिए आवेदन
-
Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल के मास्टरमाइंड डॉक्टर की कहानी कर देगी हैरान
-
Gorakhpur News:चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव एक से,नामचीन हस्तियां शामिल होंगी
-
Gorakhpur News:पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार,सरकार मानसिकता बदले :रुपेश
-
Gorakhpur News:कर्मचारी विरोधी है यह सरकार,ओपीएस नहीं तो वोट नही:परिषद
-
गोरखपुर में यहां लॉन्च हो रही पार्किंग, लिफ्ट, बड़े पार्कों वाली सस्ती आवासीय योजना
-
Gorakhpur News: बिहार से चुराई मूर्ति पांच करोड़ रुपये में गोरखपुर में किसे बेचने आया था तस्कर
-
Gorakhpur News:आंदोलन के अखाड़े में उतरे कर्मचारी, नई पेंशन स्कीम के खिलाफ कमर कसी
-
म से माननीय या म से मलाई
-
Gorakhpur:रेलवे बोर्ड पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील:अमिय रमण
-
Gorakhpur News: विनोद वन की तनहाई में गंगाराम और शहर की भीड़ में गुम कुछ सवाल
-
Gorakhpur News:एनजेसीए के झंडे तले ओपीएस को एकजुटता दिखाई,हक लिए बुलंद की आवाज
-
Gorakhpur News:बिदका हाथी गंगा प्रसाद बीजेपी विधायक का
-
Gorakhpur News:महानगर में एक और रेल उपरिगामी सेतु बनेगा,116 करोड़ रुपये की लागत आएगी