आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • यमुना में बाढ़ से ताज़महल के महताब बाग में भरा पानी

  • Good News | यूपी में ई वाहन खरीदना दोगुना फायदे का सौदा

  • टमाटर ने महाराष्ट्र के इस किसान को बना दिया करोड़पति

  • Good News | गोरखपुर शहर को मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात जल्द

  • हैवानियत: स्ट्रीट डॉग के खिलाफ यह व्यक्ति इतना क्रूर है… आप सोच नहीं सकते

  • Gorakhpur News:कमाल हो गया, मेडिकल कालेज गेट का जाम साफ हो गया

  • Gorakhpur News:महानगर के सभी बिजली बिलिंग सेंटर पर ‘‘हेल्प डेस्क‘‘

  • Gorakhpur News:रेलवे में जनरल कोच के मुसाफिरों को ‘‘जनता खाना‘‘

  • Gorakhpur News:पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति प्रशासन गंभीर: मुन्नी लाल

  • हैवानियत! भाई ने बहन पर चाकू से किए 30 वार

  • सीमा के खिलाफ पाकिस्तान में मौत का फतवा

  • Gorakhpur News:शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, पुलिस ने सुलझाई उलझन

  • देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है सिंधी समाज: सीएम

  • तैयारी: बाढ़ सेंटरों पर अपने सामने चलवाए पंप, नाले से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

  • गुड न्यूज़: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक