आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • भू-माफिया कमलेश के खिलाफ जालसाजी का 25वां केस दर्ज

  • हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे

  • Go Gorakhpur News

    पुलिसकर्मी के बेटे ने पूर्व डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर देकर की पांच लाख की ठगी

  • शहर में सुविधाएं मिल रही हैं, तो हमें सफाई का ​दायित्व भी याद रखना है: सीएम

  • Sidhu moose wala case : एनआईए टीम पहुंची गोरखपुर, लॉरेंस विश्नोई के शूटर शशांक के दो दोस्तों से की पूछताछ

  • पादरी बाजार फ्लाईओवर को मिला ग्रीन सिग्नल, साल भर में फर्राटा भरेंगे वाहन

  • 29 सितंबर से लगेगा पितृपक्ष, 14 अक्टूबर तक रहेगा

  • प्रियंका बनीं यूपी की पहली महिला थानाध्यक्ष

  • इस हफ्ते क्या कहती हैं राशियां

  • एम्स में बंपर वैकेंसी आने वाली है, नौकरी लगवा दूंगा — यह कहकर नौ युवकों से दस लाख रुपये की ठगी

  • मानस विहार में रहने वाले भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने पीटा

  • पादरी बाजार इलाके की कॉलोनियों में आज सुबह दस से शाम चार बजे तक होगी कटौती

  • देवरिया में पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, घर से किया विदा

  • दो जिलों की पुलिस, दो घंटे तक चली नाकाबंदी, पांच खनन माफिया दबोचे गए

  • काम की खबर: अगर पेंशन रुकी है तो आधार सीडिंग करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक