Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.
दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.
-
गोरखपुर में 29 और 30 मार्च को फिर बरस सकते हैं बादल
-
गोरखपुर में निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, पुष्प-अबीर और गुलाल से मनी होली
-
आरबीआई की पहल से क्रेडिट कार्ड यूजर्स की बल्ले-बल्ले
-
ईवी को लेकर किस कंपनी की क्या है तैयारी जानिए यहां
-
घर पहुंचकर पिता बोला, बेटी मुझे शराब में जहर दिया गया है बचूंगा नहीं…
-
सपा ने तय किए प्रभारियों के नाम
-
अत्याचारी कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत सुनिश्चित होता है: मुख्यमंत्री
-
भाजपा की पांचवीं सूची: वरुण गांधी का टिकट कटा, मेनका गांधी को ग्रीन सिग्नल
-
शॉर्ट सर्किट से गोलघर की तीन दुकानों में लगी आग
-
रोड रोलर ने अपने ही चालक को ‘दौड़ाकर’ ले ली जान
-
गोरखपुर में आज रात 10:27 के बाद होगा होलिका दहन
-
Holi 2024 Playlist: रंगों के त्योहार का जश्न मनाने के लिए 20 ट्रेंडिंग गाने, होली के दिन के लिए सहेजकर रख लें
-
ऐ वतन मेरे वतन: क्या है फसाना, अदाकारी की हकीकत
-
आईपीएल 2024 की पिच पर भारतीय भाषाएं बरसाएंगी चौके-छक्के
-
रंगों के पर्व पर इस बार गोरखपुर में कटहल की क्यों हुई बल्ले-बल्ले