आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • रात के वक्त रामगढ़ झील का मनमोहक नज़ारा.

    नौका विहार जाना है तो नो टेंशन, अब मिलेगी ई-बस

  • एनईआर न्यूज़

    मकर संक्रांति: नकहा जंगल स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

  • Crime scene

    खुद को बताया हरिद्वार वाला बाबा, जेवर लेकर फरार

  • गोरखपुर महोत्सव में चला जुबिन का जादू

    गोरखपुर महोत्सव में चला जुबिन का जादू

  • DDUGU news

    कामयाबी: डीडीयू ने IIRF 2025 रैंकिंग में बनाई जगह

  • पशु तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस, गैंगस्टर की संपत्ति जब्त

    पशु तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस, गैंगस्टर की संपत्ति जब्त

  • गोरखपुर सिटी

    गोरखपुर-बस्ती मंडल की फर्मों के 27 ठिकानों पर आयकर का छापा

  • क्या आप जानते हैं कि आपकी आंत का स्वास्थ्य आपके हार्मोन, वजन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है?

    कुर्सी पर जमे रहने वालों को आखिर क्यों बनती है इतनी गैस

  • गोरखपुर पुलिस का यातायात सुधार अभियान, सड़क सुरक्षा पर ज़ोर

    गोरखपुर पुलिस का यातायात सुधार अभियान, सड़क सुरक्षा पर ज़ोर

  • पांच वीसी ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर, पूर्वांचल में बदलने जा रहा शिक्षा का भविष्य

    पांच वीसी ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर, पूर्वांचल में बदलने जा रहा शिक्षा का भविष्य

  • डीडीयू विश्वविद्यालय

    पूर्वांचल के पांच विश्वविद्यालयों के कुलपति डीडीयू में करेंगे मंथन

  • Go Gorakhpur News

    यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

  • दशहरा-दिवाली में खूब बिके मिलावटी सामान, देखें आपके किचन तक क्या पहुंचा

    दशहरा-दिवाली में खूब बिके मिलावटी सामान, देखें आपके किचन तक क्या पहुंचा

  • गीडा की 8 सेवाएं अब मिलेंगी ऑनलाइन

    गीडा की 8 सेवाएं अब मिलेंगी ऑनलाइन

  • मजदूर पिता ने पढ़ाई के लिए खरीदा लैपटॉप, बेटा करने लगा जालसाजी

    मजदूर पिता ने पढ़ाई के लिए खरीदा लैपटॉप, बेटा करने लगा जालसाजी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक