कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी का पीलीभीत (वाया पूरनपुर) तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए.

    पीलीभीत से गोरखपुर तक ट्रेन सेवा का शुभारंभ

  • एनईआर न्यूज़

    एनईआर न्यूज़: रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट बदले, कुछ हुईं रद

  • हरपुर बुदहट पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

    फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में दो गिरफ्तार

  • ग्रांट राइटिंग वर्कशॉप में बताईं बारीकियां

    ग्रांट राइटिंग वर्कशॉप में बताईं बारीकियां

  • अब वाहन की फिटनेस खुद ऑनलाइन चेक करें, जुर्माने से बचें

    अब वाहन की फिटनेस खुद ऑनलाइन चेक करें, जुर्माने से बचें

  • Geeta Press Gorakhpur

    गीता प्रेस: जनवरी में 670 टन पेपर पर धार्मिक ग्रंथों की छपाई का नया रिकॉर्ड

  • बस्ती न्यूज़

    संपूर्ण समाधान दिवस: समाधान न मिलने पर बुजुर्ग ने पी लिया कीटनाशक

  • डीडीयू

    डीडीयूजीयू के एडमिशन प्रॉसेस में बड़ा बदलाव, यहां जानें डिटेल

  • एनईआर न्यूज़

    बजट: एनईआर की भरी झोली, जानिए कौन सी ट्रेनें मिलीं

  • अपार आईडी

    गोरखपुर के स्कूलों पर ‘अपार’ संकट, संडे को भी खुले

  • Crime scene

    सहजनवां डबल मर्डर: पकड़ा गया आरोपी, हत्या की जो कहानी बताई वो डरा देगी

  • सेक्स रैकेट: होटल फ्लाई इन और हुक्काबार वाली पूरी बिल्डिंग सील

    सेक्स रैकेट: होटल फ्लाई इन और हुक्काबार वाली पूरी बिल्डिंग सील

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    ईंट-भट्ठे की चिमनी में फंसे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

  • 9-14 की उम्र में लड़कियों को लगवाना चाहिए सर्वाइकल कैंसर का टीका

    9-14 की उम्र में लड़कियों को लगवाना चाहिए सर्वाइकल कैंसर का टीका

  • एम्स गोरखपुर

    कुत्तों के हमले में घायल बच्ची को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

  • पांच नये होटल और 70 युवतियों की फोटो…अनिरुद्ध की कहानी अभी बाकी है

    पांच नये होटल और 70 युवतियों की फोटो…अनिरुद्ध की कहानी अभी बाकी है

  • उरुवा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

    उरुवा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

  • शहर के इन वार्डों में बनेंगे सात नए पार्क, ये सुविधाएं मिलेंगी

    शहर के इन वार्डों में बनेंगे सात नए पार्क, ये सुविधाएं मिलेंगी

  • महाकुंभ: 31 करोड़ ने लगाई डुबकी, अमेरिका की आबादी से भी ज़्यादा पहुंचेगा आंकड़ा

    महाकुंभ: 31 करोड़ ने लगाई डुबकी, अमेरिका की आबादी से भी ज़्यादा पहुंचेगा आंकड़ा

  • बस्ती न्यूज़

    अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, डायवर्जन की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक