Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.
बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.
कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.
-
पुरवाई लोकोत्सव में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान
-
Jubilee Inter College में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम, खेलों को मिलेगा बढ़ावा
-
Regional Sports Stadium Gorakhpur में 1 अप्रैल से तैराकी प्रशिक्षण शुरू, जानें फीस, रजिस्ट्रेशन की डिटेल
-
Gorakhpur News: चौरीचौरा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
-
गोरखपुर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा टू-व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल, सिमुलेटर से सीखें बाइक चलाना
-
गोरखपुर एयरपोर्ट: गर्मियों के लिए उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी, यहां देखें नया समर शेड्यूल
-
फर्म बनाकर दया-धर्म के नाम पर ठगी करने वाला गाजियाबाद का गैंगस्टर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
-
GATE 2025 में MMMUT गोरखपुर के 157 छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
-
फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर
-
गोरखपुर में तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी
-
आठ वर्षों में गोरखपुर बना उद्योगों का हब, 11,618 करोड़ रुपये का निवेश
-
शोभा यादव ने किक बॉक्सिंग में जीता विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक
-
महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा
-
पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस, शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
समाजवादी पार्टी ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की जयंती
-
गोरखपुर में बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला साहित्य पार्क, जानें विस्तार से
-
Kushinagar News: बेटी की शादी तोड़ने पर लगा था युवक, पिता ने शिकायत की तो मार डाला
-
Higher Education Rankings 2025: एमएमएमयूटी को प्रदेश में पहला स्थान
-
Jobs this week: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में आईं 52 हजार भर्तियां
-
लखनऊ में अपहरण, रेप, हत्या का आरोपित एनकाउंटर में ढेर