कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    NEP लागू करने में गोरखपुर का DDU आगे, 9 दिवसीय कार्यक्रम से शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

  • क्राइम फॉलोअप

    सराफा व्यापारी के बेटे से ₹3 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: अयोध्या दर्शन को गया डॉक्टर परिवार, चोरों ने 8 लाख कैश, 12 लाख के जेवरात उड़ाए

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    डेंगू की जांच के नाम पर ‘लूट’ का कमिश्नर ने लिया संज्ञान, अपर निदेशक को दिए कार्रवाई के निर्देश

  • राष्ट्रीय खेल दिवस: गोरखपुर में नरसा और मीडिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला, नरसा रेड ने वॉलीबॉल मैच जीता

    राष्ट्रीय खेल दिवस: गोरखपुर में नरसा और मीडिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला, नरसा रेड ने वॉलीबॉल मैच जीता

  • झीनक यादव

    गोरखपुर: हत्या, लूट और चोरी के 21 मुकदमों में वांछित अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    डीडीयू में रैगिंग रोकने को सख्त कदम, कुलपति के आदेश पर बनीं तीन नई समितियां

  • कुशीनगर न्यूज़

    कुशीनगर में आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे की बर्बर हत्या, आंख फोड़ी और कान काट डाले, तीन गिरफ्तार

  • गोरखपुर में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: जानें लागत, क्षमता और सुविधाएं

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में स्पॉट काउंसिलिंग आज से, 10 कोर्सेज की 188 सीटों पर मिलेगा दाखिला

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    छह साल बाद डीडीयू को मिली अंतर विश्वविद्यालय खेल की मेजबानी, 15 जनवरी से होगी बास्केटबॉल प्रतियोगिता

  • क्राइम फॉलोअप

    गोरखपुर: AAP नेता की हत्या के मुख्य आरोपी पिता-पुत्र ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर

  • गोरखपुर: नई बाइक के साथ डीलर ने थमा दिया फर्जी बीमा पेपर, एक्सीडेंट हुआ तो खुला खेल

    गोरखपुर: नई बाइक के साथ डीलर ने थमा दिया फर्जी बीमा पेपर, एक्सीडेंट हुआ तो खुला खेल

  • cyber crime

    HDFC बैंक के लोगो वाला फर्जी व्हाट्सएप मैसेज आया, एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए लाखों

  • अपराध समाचार

    रानीडीहा: पानी मांगने के बहाने घर में घुसीं दो महिलाएं, शिक्षक की मां को बनाया बंधक

  • कार का शीशा तोड़कर चोरी.

    पादरी बाजार इलाके में कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी, ट्रांसपोर्ट नगर में मिला एटीएम, पैन कार्ड

  • अब किरायेदार और दुकानदार भी देंगे कचरा शुल्क! नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक, जारी किए कई अहम निर्देश

    अब किरायेदार और दुकानदार भी देंगे कचरा शुल्क, नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक, जारी किए कई अहम निर्देश

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    चेहरा प्रमाणीकरण: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली अंतिम चेतावनी, वरना रुकेगा मानदेय और जाएगी नौकरी

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, गोरखपुर में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 91 ट्रेनें प्रभावित

  • कुशीनगर न्यूज़

    कुशीनगर के डोल मेले में ‘भगवान शिव’ बने कलाकार की करंट लगने से मौत, वीडियो सामने आया

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक