कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर एमएमएमयूटी का कीर्तिमान, कैंपस प्लेसमेंट में ₹14.23 लाख का पैकेज

  • गोरखपुर: प्रीपेड मीटर होने पर भी 1 माह तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, विभाग ने साझा की पूरी जानकारी

    गोरखपुर: प्रीपेड मीटर होने पर भी 1 माह तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, विभाग ने साझा की पूरी जानकारी

  • मिशन शक्ति: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था रसूखदार आरोपी, गिरफ्तार

    मिशन शक्ति: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था रसूखदार आरोपी, गिरफ्तार

  • सिनेमा और सियासत, दोनों में दमदार! गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला को फिल्मफेयर अवॉर्ड

    सिनेमा और सियासत, दोनों में दमदार! गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला को फिल्मफेयर अवॉर्ड

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, लोहिया का समाजवाद आज भी प्रासंगिक

    डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, लोहिया का समाजवाद आज भी प्रासंगिक

  • गोरखपुर: थोक दवा मंडी में ड्रग विभाग का छापा, कोडीन कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका में 2 दुकानों पर कार्रवाई

    गोरखपुर: थोक दवा मंडी में ड्रग विभाग का छापा, कोडीन कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका, 2 दुकानों पर एक्शन

  • सोनबरसा फ्लाईओवर पर मरीज ले जा रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, एंबुलेंस सिलेंडर विस्फोट में 2 लोग घायल

    सोनबरसा फ्लाईओवर पर मरीज ले जा रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, एंबुलेंस सिलेंडर विस्फोट में 2 लोग घायल

  • Online Naukri Fraud: अबुधाबी में जॉब का झांसा देकर बीटेक छात्र से ₹53.52 लाख की ठगी

    Online Naukri Fraud: अबुधाबी में जॉब का झांसा देकर बीटेक छात्र से ₹53.52 लाख की ठगी

  • एम्स गोरखपुर के विद्यार्थियों ने एम्स ऋषिकेश के “पाइरेक्सिया फेस्ट” में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    एम्स गोरखपुर के विद्यार्थियों ने एम्स ऋषिकेश के “पाइरेक्सिया फेस्ट” में लहराया परचम, शतरंज में जीते स्वर्ण और रजत

  • परंपरा, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम: ‘क्राफ्ट रूट्स’ मॉडल को नई शिक्षा नीति से जोड़ेगा डीडीयू

    परंपरा, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम: ‘क्राफ्ट रूट्स’ मॉडल को नई शिक्षा नीति से जोड़ेगा डीडीयू

  • बुद्धा शरद महोत्सव में नवाचार और प्रतिभा का संगम, छात्रों ने रचा भविष्य का मॉडल

    बुद्धा शरद महोत्सव में नवाचार और प्रतिभा का संगम, छात्रों ने रचा भविष्य का मॉडल

  • ​फातिमा अस्पताल में निःशुल्क मूत्र रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन

    ​फातिमा अस्पताल में निःशुल्क मूत्र रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन

  • सड़क हादसा

    रामगढ़ताल में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत, 2 घायल

  • एम्स थाना क्षेत्र में एक दुकान से पकड़ी गई एक्सपायर सोन पापड़ी नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम.

    सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे एक्सपायर मिठाई? गोरखपुर में 260 किलो एक्सपायर सोनपापड़ी जब्त

  • राजस्थान से चोरी हुई क्रेटा कार में मिली 1020 बोतल हरियाणा की शराब, तस्कर फरार

    गोरखपुर: राजस्थान से चोरी हुई क्रेटा कार में मिली 1020 बोतल हरियाणा की शराब, तस्कर फरार

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    हादसा: गोरखपुर में नाला खुदाई करते समय भरभराकर गिरा मकान, PWD इंजीनियर-ठेकेदार मौके से भागे

  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कस्तूरबा विद्यालय में किया 'बालिका सशक्तिकरण' का शंखनाद

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कस्तूरबा विद्यालय में किया ‘बालिका सशक्तिकरण’ का शंखनाद

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

  • एम्स गोरखपुर की 'प्रोजेक्ट उम्मीद' पहल: 21 स्कूलों में नशा-मुक्त साथी और मार्गदर्शक तैयार

    एम्स गोरखपुर की ‘प्रोजेक्ट उम्मीद’ पहल: 21 स्कूलों में नशा-मुक्त साथी और मार्गदर्शक तैयार

  • यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो

    यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक