कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • ठेले से तेल का कनस्तर चोरी होने का वीडियो वायरल

  • बारहवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

  • ‘सुरक्षित घर पहुंचना है तो हेलमेट, सीट बेल्ट को बनाएं साथी’

  • शहर से निकले सुर-संगीत के सितारों ने साझा की अपनी ‘चमक’ की कहानी

  • अतीतजीवी केवल चुने हुए क्षणों से अपना आगे का संसार बनाते हैं: अनामिका

  • संवेदनशीलता ही साहित्य की जननी है : डॉ. आरिफ मोहम्मद खान

  • रामगढ़ ताल का नया रूप: अब ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ की मेजबानी

  • Cough syrup

    कफ सीरप को लेकर अलर्ट, ड्रग प्रशासन जांच में जुटा, शक की सुई भालोटिया दवा मंडी पर

  • ‘फ़ाइव स्टार’ की दौड़ में शामिल हुए गोरखपुर शहर के 33 ढाबे

  • प्रस्ताव: गोरखपुर में सौ एकड़ जमीन में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

  • 24 साल के युवक ने क्यों दी मंदिर में बम की झूठी सूचना…जानकार होगी हैरानी

  • महानगर के जनजीवन पर मौसम का पहरा

  • सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो.मीनाक्षी नारायण का निधन

  • सख्ती: साल के पहले ही दिन 22 शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई

  • रिकॉर्ड: नए साल पर एक ही दिन चिड़ियाघर पहुंचे 22 हजार सैलानी

  • नया साल का जश्न:युवक जान की भीख मांगता रहा,हत्यारे पीटते रहे,उसने दम तोड़ दिया

  • नया साल हुआ जिंदगी का आखिरी साल, चार युवकों की हादसे में मौत 

  • शहर के सबसे साफ़-स्वच्छ अस्पताल, कार्यालय, स्कूल, आरडब्ल्यूए को नगर निगम ने किया सम्मानित

  • साल के आखिरी दिन शहर की आबोहवा की सेहत ‘बेहद खराब’

  • दो दिन के लिए बदली शहर की यातायात व्यवस्था, यह देखकर ही घर से निकलें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक