कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • गांव-देस | जब कौवा काटे तो झूठ बोला जाता था…

  • मेरठ | वह कपड़े मांगती रही…दरिंदे उसे पीटते रहे

  • Health | गोरखपुर में फैला कंजेक्टिवाइटिस, स्कूली बच्चे ज्यादा चपेट में

  • ‘पीएम पुरानी पेंशन बहाल करें या अपनी छोड़ें’

  • 7वीं की छात्रा को 80 हजार में बेचा, हरियाणा के अधेड़ से करा दी शादी

  • एनईआर के नए अपर महाप्रबंधक ने पदभार ग्रहण किया

  • नसबंदी के बाद भी पैदा हुए जुड़वा बच्चे, सीएमओ भरेंगे हर्जाना

  • आईआरसीटीसी का सर्वर ठप, खोलने पड़े दो अतिरिक्त काउंटर

  • Good News | गोरखपुर में बन रहा पांच लाख की आबादी वाला नया शहर

  • कोरोना काल में दर्ज मुकदमों से लोग परेशान, पासपोर्ट और लाइसेंस रिन्यूअल हुआ मुश्किल

  • बिना लाइसेंस की दवा की दुकानों में भर रखा था सात लाख का माल, जब्त

  • हर ज़रूरतमंद को मिले पक्का आवास: मुख्यमंत्री

  • विंग कमांडर ने छात्रों को वायु सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया

  • संतकबीरनगर | खेत में गिरे फाइटर प्लेन के दो फ्यूल टैंक

  • हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, नशा…यातायात पुलिस ने किया जागरूक

  • All-Women Crew Successfully Conducts Entrance Exam at DDU Gorakhpur

  • प्लेसमेंट: एमएमएमयूटी के 33 स्टूडेंट्स को इफको ने हाथोंहाथ लिया

  • राहत की खबर: एम्स की इमरजेंसी में दोगुने होंगे बेड

  • पहले गैंगवार और गंदगी थी गोरखपुर की पहचान, आज हर जगह नयापन है: सीएम

  • ‘गोरखपुर’ और ‘जीडीए’ की ओर से दम दिखाएंगे खिला​ड़ी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक