कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • Embracing Mobility: Raising Awareness and Supporting Those Affected

    Embracing Mobility: Raising Awareness and Supporting Those Affected

  • Fostering Mental Wellness across Diverse Communities

  • Deoria Massacre : दस बीघे खेत में कब और कैसे पड़े रंजिश के बीज, जानें पूरी कहानी

  • UP News: देवरिया में सोमवार की सुबह जमीन की रंजिश में हुए छह कत्ल

  • DDUGU News: दो छात्र-छात्राओं की उपलब्धि ने नाम किया रोशन

  • खोराबार टाउनशिप के आवेदकों की नवरात्रि में लग सकती है लॉटरी

  • नगर निगम ने की अगुआई, शहरभर में हुई सफाई

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए डीडीयू ने मनाया ‘नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे’

  • नाटे गैंग के खोटे कामों का घड़ा भरा, गैंगस्टर की कार्रवाई

  • गोरखपुर जिले की पहली महिला थानेदार बनीं सुनीता सिंह, तिवारीपुर थाने की मिली कमान

  • World heart day: दिल की देखभाल में गोरखपुरिये भी हैं पीछे, लगातार बढ़ रहे मरीज

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर कलक्ट्रेट में बनेंगे ट्विन टॉवर, एक जगह मिलेंगे सभी अधिकारी

  • भू-माफिया कमलेश के खिलाफ जालसाजी का 25वां केस दर्ज

  • हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे

  • Go Gorakhpur News

    पुलिसकर्मी के बेटे ने पूर्व डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर देकर की पांच लाख की ठगी

  • शहर में सुविधाएं मिल रही हैं, तो हमें सफाई का ​दायित्व भी याद रखना है: सीएम

  • Sidhu moose wala case : एनआईए टीम पहुंची गोरखपुर, लॉरेंस विश्नोई के शूटर शशांक के दो दोस्तों से की पूछताछ

  • पादरी बाजार फ्लाईओवर को मिला ग्रीन सिग्नल, साल भर में फर्राटा भरेंगे वाहन

  • 29 सितंबर से लगेगा पितृपक्ष, 14 अक्टूबर तक रहेगा

  • प्रियंका बनीं यूपी की पहली महिला थानाध्यक्ष

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक