कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • gda gorakhpur office gate

    गोरखपुर में ‘वैदिक सिटी’ के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू

  • जिला अस्पताल गोरखपुर

    जिला अस्पताल में अव्यवस्था का हुआ ‘इलाज’

  • नए आपराधिक कानून लागू होने से पहले जिले के 46 दारोगा इधर से उधर

    नए आपराधिक कानून लागू होने से पहले जिले के 46 दारोगा इधर से उधर

  • अपराध जगत के 'मिस्टर 420' का अब नया नाम 'मिस्टर 318'

    अपराध जगत के ‘मिस्टर 420’ का अब नया नाम ‘मिस्टर 318’

  • Go Gorakhpur News

    कप्तानगंज में रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए कानूनगो साहब

  • Guru Gorakhnath ghat

    गुरु गोरक्षनाथ मल्हार महोत्सव: राप्ती तट पर आज से कला और संस्कृति का संगम

  • Go Gorakhpur News

    दस का दम: कम उम्र में ही ‘बड़े’ सपने साकार करने में लगे यंगस्टर्स

  • Go Gorakhpur News - Beniganj police

    हवाला कारोबारी से बरामद 50 लाख रुपये दारोगा कर गया हजम, गिरफ्तार

  • Go Gorakhpur News

    बाप रे! इस कीमत पर बनेगा नया गोरखपुर, रेट सुनकर दंग रह जाएंगे आप

  • Go Gorakhpur News - Mukhtar Ansari Death

    माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में था भर्ती

  • Go Gorakhpur News - Sayed Modi railway stadium badminton hall

    बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का रीनोवेशन पूरा

  • Go Gorakhpur News

    पिता का शव सड़क पर रखकर पांच बेटियों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की

  • Gorakhpur weather forecast rain

    गोरखपुर में 29 और 30 मार्च को फिर बरस सकते हैं बादल

  • भगवान नरसिंह की पूजा करते सीएम योगी.

    गोरखपुर में निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, पुष्प-अबीर और गुलाल से मनी होली

  • Go Gorakhpur - RBI credit card billing cycle change

    आरबीआई की पहल से क्रेडिट कार्ड यूजर्स की बल्ले-बल्ले

  • Go Gorakhpur - Electric Vehicles (EV)

    ईवी को लेकर किस कंपनी की क्या है तैयारी जानिए यहां

  • Go Gorakhpur - Gida Police Station

    घर पहुंचकर पिता बोला, बेटी मुझे शराब में जहर दिया गया है बचूंगा नहीं…

  • सपा ने तय किए प्रभारियों के नाम

    सपा ने तय किए प्रभारियों के नाम

  • Go Gorakhpur - chief-minister-yogi-adityanath-holika-dahan-message

    अत्याचारी कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत सुनिश्चित होता है: मुख्यमंत्री

  • Go Gorakhpur - bjp-fifth-list-lok-sabha-elections-2024

    भाजपा की पांचवीं सूची: वरुण गांधी का टिकट कटा, मेनका गांधी को ग्रीन सिग्नल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक