खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • गोरखपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड

    गोल्ड लोन धोखाधड़ी: मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर समेत 6 पर FIR, नकली गहनों से 13.98 लाख का घोटाला

  • यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

    यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDU Special Back Paper Result: 4500 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र बचा

  • सड़क हादसा

    नौका विहार रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से भिड़ी, युवक की मौत

  • बरेली: 'आई लव मोहम्मद' विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

    बरेली: ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

  • यूपी की प्रमुख खबरें

    यूपी विश्वविद्यालय नियुक्ति: निष्पक्षता के लिए अब चयन कमेटी में होगा शासन का भी प्रतिनिधित्व

  • फरारी से डरने वाला अभिनेता: जब दादा मुनि अशोक कुमार ने 1943 में तूफानी रफ्तार वाली कार शोरूम को वापस कर दी!

    फरारी से डरने वाला अभिनेता: जब दादा मुनि अशोक कुमार ने 1943 में तूफानी रफ्तार वाली कार शोरूम को वापस कर दी!

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    लखनऊ: AI से बनाई तेंदुए की फर्जी तस्वीर वायरल, दहशत फैलाने वाले युवक पर कार्रवाई

  • यूपी की प्रमुख खबरें

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, क्या ‘ड्रोन चोर’ गिरोह ने की 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या?

  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना: सीएम योगी ने 3.96 लाख छात्रों को दी सौगात, अब जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

    उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना: सीएम योगी ने 3.96 लाख छात्रों को दी सौगात, अब जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

  • धर्मशाला फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त ओवरलोडेड ट्रक हुआ खराब, सुबह लंबे जाम में फंसे रहे लोग

    धर्मशाला फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त ओवरलोडेड ट्रक हुआ खराब, सुबह लंबे जाम में फंसे रहे लोग

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक