खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • घंटाघर: बिस्मिल की मां ने जहां बिरतानी हुकूमत को ललकारा था

    घंटाघर: बिस्मिल की मां ने जहां बिरतानी हुकूमत को ललकारा था

  • Go Gorakhpur News

    136 साल पुराने इस स्कूल से आपके घर में किसी ने ज़रूर की होगी पढ़ाई

  • पाश्र्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार के साथ असित सेन. फोटो: बॉलीवुड सोशल मीडिया

    Asit Sen: घोष कंपनी की गलियों से बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बनने का सफ़र जानते हैं आप?

  • Go Gorakhpur News

    बिजली कटने का मैसेज भेजकर चल रहा ठगी का धंधा

  • रामगढ़ झील

    रामगढ़ झील का एक चक्कर लगाने के लिए 18 किमी चलना पड़ेगा

  • पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में हैं कितने स्टेशन, क्या आपको पता है?

    पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में हैं कितने स्टेशन, क्या आपको पता है?

  • गोरखपुर में हुई थी बैठक, जय प्रकाश नारायण चुने गए थे एआइआरएफ के अध्यक्ष

    गोरखपुर में हुई थी बैठक, जय प्रकाश नारायण चुने गए थे एआइआरएफ के अध्यक्ष

  • भोजपुरी के पहले सुपरस्टार बालेश्वर यादव का गोरखपुर से नाता जानते हैं आप?

    भोजपुरी के पहले सुपरस्टार बालेश्वर यादव का गोरखपुर से नाता जानते हैं आप?

  • गोरखपुर में कब आया था भीषण भूकंप?

    गोरखपुर में कब आया था भीषण भूकंप?

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक