खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • नासा ने अंतरिक्ष में ब्लैक होल की आवाज जारी की

  • एपल और गूगल ने अपने ऐप स्टोर से हटाया तो मस्क बनाएंगे स्मार्टफोन

  • गोरखपुर शहर को सीएम आज देंगे कई बड़ी योजनाओं की सौगात

  • खतरनाक: वायु प्रदूषण के चलते बढ़ रहा है बच्चों में ब्लड प्रेशर

  • दो बीमा कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया बड़ा फैसला

  • ट्रेन में साथ बैठा था ‘महाठग’, महिला ने पहचाना और बुला ली पुलिस

  • अस्पतालों का ‘खेल’, जिला प्रशासन फेल

  • ‘टीबी अस्पताल के 45 संविदा कर्मियों की नौकरी जाना दुर्भाग्यपूर्ण’

  • ठंड के लिए दो खास रेसिपी-चटपटी मछली और पालक कॉर्न सूप

  • जीपे और फ़ोनपे इस्तेमाल करते हैं तो हो जाइए तैयार!

  • गरीब मां-बाप भी कर सकेंगे बेटियों के हाथ पीले, सामूहिक विवाह समारोह 28 को

  • बस कुछ दिन और मिलेगा बैनामे पर इस बड़ी छूट का लाभ!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक