खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • पुरोहित की शिकागो में हार्ट अटैक से मौत, सांसद की कोशिश से घर पहुंचा शव, हुआ अंतिम संस्कार

  • गोरखपुर में कोरोना के तीन नए सं​क्रमित मिले, एम्स में हुई जांच में पुष्टि

  • साल के पहले दिन भगवान सूर्य को करें प्रसन्न, आरोग्य, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

  • किस्मत के सितारे-2023

  • पुर्दिलपुर में किशोरी की मौत का जिम्मेदार ‘वायरल वीडियो’!

  • गोरखपुर में 148 किलोग्राम के घड़ियाल की मौत, राज़ जानने के लिए हुआ पोस्टमार्टम

  • कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं, हो रहा इंतजार

  • साल के अंत में महानगर में कोरोना की दस्तक, दो सगे भाइयों में संक्रमण की पुष्टि

  • छात्रा की संदिग्ध ​परिस्थितियों में मौत, महानगर के पुर्दिलपुर की घटना

  • गोरखपुर जिले के युवक की पानीपत में हत्या, टाइल्स लगाने का लेता था ठेका

  • स्टोर ने विज्ञापन छपे कैरी बैग के वसूले पैसे, आयोग ने आठ हजार का जुर्माना लगाया

  • क्रिसमस पर्व की तैयारियां पूरी,पवित्र घड़ी का बेसब्री से इंतजार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक