खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • सावधान! सावधान!! सावधान!!! नकली अदरक से सावधान

  • #GorakhpurMahotsav हैशटैग घंटों ट्विटर पर करता रहा ट्रेंड, जानिए क्यों

  • कैलाश खेर, अमन त्रिखा के सुरों ने ‘फीकी शुरुआत’ में डाल दी जान

  • बस्ती में एटीएम में सेंध, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

  • साहब! पत्नी प्रताड़ित करती है, अलग रहती है, कोर्ट मैरेज कर लिया

  • मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह पर तय किया हत्या का आरोप

  • एमएलसी चुनाव में फिर उतरे देवेंद्र, दाखिल किया नामांकन पत्र

  • इंटर तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद, खुले मिले तो कार्रवाई

  • गोरखपुर पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे पांच गैंगस्टर

  • मुकम्मल हो नहीं पाया अभी मैं, अभी कुछ खामियां कम पड़ रही हैं…

  • उदारीकरण और पूंजी ने कम की पत्रकारिता की प्रतिरोधक क्षमता : प्रो. विश्वनाथ प्रसाद

  • हवालात में बंद युवक का यह गीत हुआ वायरल…बढ़े मदद को हाथ

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक