खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है सिंधी समाज: सीएम

  • तैयारी: बाढ़ सेंटरों पर अपने सामने चलवाए पंप, नाले से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

  • गुड न्यूज़: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर

  • बारिश के मौसम में बीमारी से बचाए ये चाय

  • सोमवार से सूर्य होगा दक्षिणायन, अब रातें होने लगेंगी लंबी

  • 17 साल से ‘आजाद’ घूम रहा था हत्यारा, पुलिस ने हजारीबाग से दबोचा

  • नियंता पर हमला करने वाले डीडीयू के चार छात्र निलंबित

  • सास को मैगी लेने बाजार भेजा, प्रेमी के साथ हो गई फरार

  • सोना कारोबारी का सामान ‘हजम’ कर गई राजघाट पुलिस

  • Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने आए व्यक्ति के बैग में मिला तमंचा

  • Gorakhpur News:मध्याह्न भोजन में कीड़े मिले, बच्चों की तबीयत बिगड़ी

  • भारी वर्षा से रेल सेवाएं प्रभावित, कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक