Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
-
MMMUT: एम.टेक फीस घटी, पीएचडी फेलोशिप बढ़ी, 20 करोड़ से अधिक की नई लैब को मंजूरी
-
दर्दनाक हादसा: कांग्रेस नेता के भतीजे सहित तीन की मौत, पत्नी गंभीर; शाहजहाँपुर में ट्रक से टकराई कार
-
ग्रेटर नोएडा में बनेगा आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, 125 करोड़ होंगे खर्च
-
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन के रेस्टोरेंट में खाना परोसने में देरी पर जमकर तोड़फोड़, तीन गिरफ्तार
-
पत्नी को घर ले जाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा पति, ‘शोले’ जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा
-
लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों को मास्क पहनने की अनुमति नहीं, ‘छिपाने को क्या है?’
-
चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)
-
दैनिक राशिफल: अपनी राशि के अनुसार जानें आज का भविष्य और पाएं सफलता के मंत्र
-
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस में दोगुनी हुई सीटें, गोरखपुर-पटना वंदेभारत भी जल्द
-
गीडा में 52 करोड़ की लागत से बना नया बिजली घर, इसी माह से शुरू होगी आपूर्ति
-
आजमगढ़: पीएम योजना के नाम पर ठगी, एक्सिस बैंक का सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
-
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को विशाल हनुमत भंडारे का आयोजन