Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
-
गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश
-
राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा: नाव पलटी, एक की डूबने से मौत, 13 ने तैरकर बचाई जान!
-
पूर्वोत्तर रेलवे की ‘हरी’ क्रांति! 128 ट्रेनों में नई तकनीक से ₹2.81 करोड़ की बचत, डीज़ल और प्रदूषण दोनों घटे
-
रोमांचक वॉलीबॉल मुकाबले में गोरखपुर एम्स ने देवरिया मेडिकल कॉलेज को हराया
-
गोरखपुर में योग सप्ताह का भव्य आगाज़! महापौर और विधायक ने बताया ‘योग’ क्यों है जीवन के लिए अमृत
-
अयोध्या में बन रहा 100 करोड़ का ‘सुपर गेस्ट हाउस’! PM, CM और विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतज़ाम
-
यूपी में कानून व्यवस्था की तस्वीर बदली, अब संगठित अपराध का भय समाज में नहीं-राजेश पांडेय
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रवेश आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी! 22 जून तक मौका
-
व्हाट्सएप पर विदेशी नंबरों से आ रही फर्जी कॉल्स? इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर खुद को रखें सुरक्षित
-
डीडीयू में योग की अलख! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 7 दिवसीय कार्यशाला शुरू
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला! नए सत्र से शुरू होंगे कई नए कोर्स, 294 कॉलेजों को मिली संबद्धता
-
छात्रों की बल्ले-बल्ले! डीडीयू ने घटाई बैक पेपर, विलंब शुल्क सहित कई फीसें, जानें पूरी लिस्ट