गोरखपुर के गीडा में एक होटल के बाहर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा तो बीच सड़क पर ही पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी। जानें, इस पूरी घटना का हाई वोल्टेज ड्रामा।
गोरखपुर: गीडा इलाके में एक होटल के बाहर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। पति को होटल से गर्लफ्रेंड के साथ बाहर निकलते देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को भी जमकर पीटा और उसके बाल खींचे। करीब 45 मिनट तक चले इस हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड को थाने ले गई।
होटल के सामने 45 मिनट तक चला हंगामा
खजनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को अपने पति पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। महिला का कहना है कि उसका पति हमेशा फोन पर किसी से बात करता रहता था और उसके मोबाइल पर एक लड़की की फोटो और वॉट्सऐप चैट भी मिली थी। इस बात पर जब वह अपने पति से सवाल करती, तो वह उसे हमेशा शक करने वाली बीमारी का हवाला देकर चुप करा देता था।
महिला ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे उसे किसी से पता चला कि उसका पति गीडा क्षेत्र के नौसड़ स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है। इसके बाद वह तुरंत होटल पहुंच गई। उसने होटल के मैनेजर से पति के बारे में पूछा, लेकिन मैनेजर ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने महिला से कहा कि अगर उसे लगता है कि उसके पति यहां हैं तो वह बाहर इंतजार कर सकती है।
पत्नी ने एक घंटे तक किया इंतजार
महिला ने होटल के बाहर करीब एक घंटे तक इंतजार किया और अपने मायके वालों को भी बुला लिया। दोपहर करीब 12 बजे उसका पति सूट पहनी हुई एक युवती का हाथ पकड़े होटल से बाहर निकला। उसे देखते ही पत्नी ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठा दिया। उसने गर्लफ्रेंड के बाल खींचकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए लोगों के बावजूद भी झगड़ा शांत नहीं हुआ। इस दौरान महिला ने अपने पति पर भी हाथ उठाया। झगड़ा बढ़ता देख किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
गाड़ी में भी किया हमला
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। पत्नी अपने पति पर चीख-चीखकर आरोप लगा रही थी, वहीं उसकी गर्लफ्रेंड पर परिवार तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस किसी तरह पति और उसकी गर्लफ्रेंड को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। लेकिन महिला गाड़ी में भी घुसकर पति की गर्लफ्रेंड पर हमला करती रही। इस दौरान पति अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने में लगा रहा।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
पुलिस तीनों को गीडा थाने लेकर आई। नौसड़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि पत्नी से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी गई थी, लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवती बालिग है और वह खजनी क्षेत्र की ही रहने वाली है। उसके घरवालों को भी सूचना दे दी गई है।