We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

एडिटर्स पिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 जुलाई को करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, दौरा कार्यक्रम में बदलाव

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब 1 जुलाई को गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। जानें उनके कार्यक्रम में बदलाव और संभावित दौरे की पूरी जानकारी।

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 1 जुलाई को करेंगी। इससे पहले लोकार्पण की तिथि 30 जून प्रस्तावित थी, जिसके लिए तैयारियां भी जोरों पर थीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने इस तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।

कार्यक्रम में इस बदलाव के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति मुर्मू 30 जून को गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर सकती हैं। हालांकि, उनके ठहरने के स्थान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के तुरंत बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचेंगी। इसके अगले दिन यानी 1 जुलाई को वे आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सुबह 10 बजे के आसपास आयुष विश्वविद्यालय पहुंच सकती हैं। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

DDUGU news
एडिटर्स पिक कैंपस

बौद्धिक संपदा अधिकारों का पाठ पढ़ाएगा डीडीयू

बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला की मेजबानी के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय का चयन गोरखपुर: विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश ने
जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ. फोटो: सोशल मीडिया
राजकाज एडिटर्स पिक

उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया: सीएम

मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के नए भवन का लोकार्पण किया गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…