We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

शाहपुर थाना

गोरखपुर में सिरफिरे कर्मचारी ने गड़ासे से किया हमला, 3 सहकर्मी गंभीर

Crime scene

गोरखपुर: शाहपुर इलाके में बुधवार सुबह (21 मई, 2025) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS) के एक कर्मचारी ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर अपने तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ऑटो से फरार हो गया। इस हमले में घायल हुए तीनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक कर्मचारी विवेक सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति का केंद्र शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में स्थित है। यहाँ बिहार के सिवान निवासी अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। जौनपुर के विवेक सिंह विकलांग बच्चों को पढ़ाने और उनकी देखभाल का काम करते हैं, जबकि कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल सुरक्षा गार्ड हैं। वहीं, आरोपी रविंद्र सोनकर, जो महराजगंज का रहने वाला है, गाय-भैंस की देखभाल का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे रविंद्र का किसी बात को लेकर विवेक सिंह से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रविंद्र ने गड़ासा उठा लिया और विवेक को दौड़ाना शुरू कर दिया। विवेक अपनी जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागे। यह देखकर सुखल और अर्तनेश्वर ने रविंद्र को रोकने की कोशिश की, लेकिन रविंद्र ने सुरक्षा गार्ड सुखल के हाथ पर और अर्तनेश्वर के सिर पर गड़ासे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इसके बाद रविंद्र ने विवेक का पीछा किया और उन्हें बीच सड़क पर पकड़कर पटक दिया। फिर उसने गड़ासे से विवेक पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद रविंद्र एक ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को फातिमा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह शाहपुर पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घायल अर्तनेश्वर राय की तहरीर पर महाराजगंज जिले के बेदौली गाँव के टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, “पीजीएसएस के कर्मचारियों को वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी ने हमला कर घायल कर दिया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।”

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

Gorakhpur Crime News
समाज गोरखनाथ थाना शाहपुर थाना

गेमिंग पोर्टल पर सट्टेबाजी में रोजाना 10 से 12 लाख की ठगी करने वाले आठ युवक गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने ऑनलाईन गेमिंग पोर्टल रेड्डी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंकों के म्यूल
Gorakhpur Crime News
गो गोरखनाथ थाना फॉलोअप शाहपुर थाना समाज

रेड्डी अन्ना पोर्टल फ्रॉड केस में सरगना मनीष कुशवाहा की तलाश

Gorakhpur: इस गिरोह के सरगना देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में रहने वाले मनीष सिंह कुशवाहा की तलाश पुलिस
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…