We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

फातिमा अस्पताल

फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

Follow us

फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर
फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

Gorakhpur: गोरखपुर: फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार, गोरखपुर में 24 मार्च 2025 को “विश्व क्षयरोग (टी.बी.) दिवस” के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “हाँ! हम टी.बी. समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश, वितरण!” था। कार्यक्रम का उद्देश्य टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उपचार और बचाव के तरीकों पर जानकारी प्रदान करना था।

फातिमा अस्पताल के निदेशक फादर डॉ. संतोष सेबास्टियन ने उपस्थित मरीजों, साथियों और कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व क्षयरोग दिवस हमें इस घातक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे रोकने के लिए एकजुट होने का अवसर देता है। उन्होंने समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और सही जानकारी के महत्व पर जोर दिया।

फातिमा अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने टी.बी. के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि टी.बी. एक उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सरकार द्वारा मुफ्त इलाज और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टी.बी. के लक्षण, उपचार और बचाव के तरीकों पर जानकारी दी। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय सिन्हा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन पाण्डेय, एसोसिएट निदेशक फादर विल्सन और फादर शीजो, प्रशासिका सिस्टर लता और अन्य विभागाध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

फातिमा अस्पताल, जो 1995 में स्थापित हुआ था, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), पूर्वोत्तर रेलवे, एच.ए.एल, एन.टी.पी.सी., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), एस.बी.आई. और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, उत्तर प्रदेश आदि से इम्पैनलमेंट है। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर
हेल्थ फातिमा अस्पताल

आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर

Gorakhpur: फातिमा अस्पताल में मंगलवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया. इस वर्ष का थीम बच्चों, अपनी आंखों से प्यार
फातिमा अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
हेल्थ फातिमा अस्पताल

फातिमा अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Gorakhpur: फातिमा अस्पताल, गोरखपुर ने एक अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट शुरू की है जो अब 24 घंटे, सातों दिन (24x7) उपलब्ध
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…