Last Updated on February 10, 2025 9:40 PM by गो गोरखपुर ब्यूरो
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार यानी 11 फरवरी को कुशीनगर जाएगा। जनपद कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद को बिना किसी कारण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने हाजी हामिद सहित सात युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाटा पहुंचेगा।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण हैं — लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, उ.प्र.), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), राधेश्याम सिंह (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), बालेश्वर यादव (पूर्व सांसद), अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सैंथवार (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, कुशीनगर), शुकुरूल्लाह अंसारी (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी कुशीनगर), डॉ. पूर्णमासी देहाती (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, उ.प्र.), राम अवध यादव (पूर्व एम.एल.सी.), डॉ. मोहसिन (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), राजेश प्रताप राव उर्फ बन्टी भैया (पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, कुशीनगर), विक्रमा यादव (पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, पडरौना), रणविजय सिंह (पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हाटा), डॉ. उदय नारायण (पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, तमकुहीराज), इलियास अंसारी (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, कुशीनगर), जफर अमीन ‘डक्कू‘ (पूर्व महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, गोरखपुर), बृजेश कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर), शब्बीर कुरैशी (महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर) एवं सचिन्द्र यादव (अध्यक्ष, विधान सभा क्षेत्र हाटा, कुशीनगर)।