Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट मिलने की तारीख 21 तक बढ़ी
-
असुरन-पिपराइच रोड: व्यापारियों को बड़ी राहत, घटी सड़क की चौड़ाई
-
व्ही पार्क में जल्द ही रबर के जॉगिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे मॉर्निंग वॉकर
-
सेक्स रैकेट के तार लखनऊ तक, सरगना के मोबाइल ने खोले कई राज़
-
उपलब्धि: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रकाश ने दिखाई प्रतिभा
-
एक ‘गुमशुदा’ किशोरी के साहस ने खोली शहर में चल रहे सेक्स रैकेट की पोल
-
Fatima Hospital: डॉक्टर, ओपीडी टाइम, विभाग, सुविधाएं…सारी जानकारी
-
शीतलहर: आठवीं तक के स्कूल 18 तक बंद
-
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी
-
नौका विहार पार्ट-2: यहां बन रहा है शहर का एक और खूबसूरत स्पॉट