Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
जालसाजी का नया तरीका…एटीएम में फंसेगा कार्ड, बगल में लिखा होगा फर्जी हेल्पलाइन नंबर
-
देवरिया में सड़क हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत
-
कुंभ में हादसा, कई लोगों के हताहत होने का अंदेशा
-
यात्रियों की ऐसी मदद सुनकर आप भी कहेंगे- वाह आरपीएफ!
-
महाकुंभ: गोरखपुर जंक्शन से कल चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेन
-
डबल मर्डर: जिन घरों के सामने भौंका ‘टोनी’ वहीं राज़ खंगाल रही पुलिस
-
डीडीयू: परिचय पत्र, परीक्षा, और एथलेटिक मीट से जुड़े तीन ज़रूरी अपडेट यहां देखें
-
‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ पर वर्कशॉप 30 को, नेपाल से भी पहुंचेंगे प्रतिभागी
-
‘थूकल बरी, पिछवारे धरी…’ भोजपुरी की इस कहावत का क्या मतलब है?
-
कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा ये चेंज