खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • होली बाद शुरू होगा प्लॉट आवंटन, गीडा की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    होली बाद शुरू होगा प्लॉट आवंटन, गीडा की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

  • जेल बाईपास रोड पर जिला जेल से सटे गोड़धोइया नाले पर चल रहा निर्माण कार्य. फोटो: गो गोरखपुर

    शहर में जलभराव का काम तमाम कर देगा ये ‘महानाला’, जानिए क्या हैं अपडेट

  • रेलकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को दिए पुरस्कार

    रेलकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को दिए पुरस्कार

  • मानसिक रोगियों के लिए इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी की सुविधा शुरू

    मानसिक रोगियों के लिए इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी की सुविधा शुरू

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जीत की बधाई दी

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    मंगलवार को कुशीनगर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर प्रशासनिक भवन

    छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पंजीकरण/परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी

  • DDUGU news

    विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए

  • हीरक जयंती समारोह: 'शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस' का विमोचन

    हीरक जयंती समारोह: ‘शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस’ का विमोचन

  • 'लोकतंत्र में लोकलुभावनवाद' पर खूब बोले डीडीयू छात्र, पुरस्कार भी मिले

    ‘लोकतंत्र में लोकलुभावनवाद’ पर खूब बोले डीडीयू छात्र, पुरस्कार भी मिले

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक