काफी निराशाजनक! गोरखपुर देहात से एक खबर है. बात जीवन की बेहतरी से जुड़ी. गांव की कुछ महिलाएं. एक आशा कार्यकत्री. पहली वालियों को बादवाली ने खुले में शौच से मना किया. उनके मालिकों ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया. उस भली महिला से न केवल घोर प्रतिवाद किया. शायद दुर्व्यवहार किया.
स्वच्छता व्यक्तिगत जीवन मूल्य है. जीवन मूल्य विवेक का विषय. विवेक मां, परिवार, शिक्षा, समाज और श्रेष्ठ जनों से विकसित होता है. उद्दीपन भाव यहीं से शक्ल लेते हैं.
सोचें! शैशव काल से बचपन के दिन. पहला कदम. पहला शब्द. मां की उंगलियां पकड़े आगे बढ़ने की अभिलाष. भाषा के संस्कार. सारी क्रियाओं में से एक क्रिया स्वच्छता भी. मां का अवलंब छूटते ही स्वावलंबी. इन्हीं में से एक नित्य क्रिया. कब, कहां, कैसे? सबका विवेक अपने में समाहित. परिवार समाज के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ना. यह सब मिलकर तय करते नागरिक धर्म. नागरिक धर्म अर्थात हमारी वाणी ,कर्म से समाज का कोई नुकसान न होने पाए. अथवा एक सुंदर समाज बनाने में हमारी क्या भूमिका है,इस पर खरे उतरना.
एक प्रश्न. क्या ऐसा ही है हमारा जीवन? हमारा समाज? क्या है नागर धर्मबोध का स्तर?
इन प्रश्नों का उत्तर सबके पास है. एक जिज्ञासा. तो क्या है उत्तर? क्या उत्साह जनक है? निराशाजनक है. निराशाजनक है तो क्यों? इसे खोजना होगा. घर अपना. तो घर का कूड़ा सड़क पर क्यों? क्या सड़क अपनी नहीं? क्या हम इस पर नहीं चलते? इसके रखरखाव का जिम्मा हमारा नहीं? क्या सिर्फ सरकारी एजेंसियों, रहनुमाओं का ही है देश?
तब गंदगी का त्याग खुले में क्यों? क्या गांव का संपर्क मार्ग हमारा नहीं? मैदान हमारे नहीं? खेत हमारे नहीं? क्या प्रत्यक्षत: बैक्टीरिया, वायरस तथा गंभीर बीमारियों के रोगाणु खतरा नहीं बनते?
मत बहंस करिए. स्वच्छता केवल अर्थजनित जीवन मूल्य नहीं. यह एक प्रकृति और प्रवृत्ति है. गलत हैं तो बदलिए. आशा कार्यकर्त्री ने क्या गलत किया था? उन महिलाओं को समझाया ही तो था? इसमें गलत क्या था?
राजकोष का एक बड़ा हिस्सा कुआदतों को सुधारने में खर्च हो रहा है. प्रति शौचालय ₹12000 का अनुदान. साधन नहीं है, तो इसका सदुपयोग कीजिए. यह धन आपका ही है. अपने टैक्स का है. इसे शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया जाए. दूसरी योजनाओं में यह काम आए. यह सब आपके संकल्प से ही संभव होगा.
-
गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
पूर्वोत्तर रेलवे के एनई रेलवे हायर सेकेण्ड्री स्कूल, जटेपुर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश हेतु फॉर्म वितरण शुरू हो गया है। 13 मार्च तक प्राप्त कर सकते हैं आवेदन पत्र।
-
गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 10.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के भांजे ने ही अल्बेनिया भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
-
गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
गोरखपुर के सोनबरसा बाजार में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दो बसों समेत पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं और फोरलेन पर लंबा जाम लग गया।
-
गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
गोरखपुर यातायात पुलिस ने होमगार्ड्स और पीआरडी जवानों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। प्रदेश में ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला गोरखपुर पहला जिला बना है।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की बड़ी खबरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास विजन, ‘अमृत-2.0’ परियोजना, एम्स में नई तकनीक से इलाज और अपराध जगत की प्रमुख हलचल। जानें हर अपडेट।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: सीएम योगी का जनता दर्शन, विकास परियोजनाएं, बीआरडी और एम्स की चिकित्सा उपलब्धियां, रेलवे अपडेट्स और शहर की अन्य प्रमुख घटनाएं एक साथ पढ़ें।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की ताज़ा खबरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश, नए फ्लाईओवरों का लोकार्पण, अपराध, शिक्षा और मौसम का पूरा अपडेट एक ही जगह।
-
सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में संगठित साइबर सिंडिकेट ने रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी की है। शेयर ट्रेडिंग और फर्जी एप्स के जरिए हो रहे इस हाई-प्रोफाइल अपराध का पूरा विश्लेषण पढ़ें।
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को गोरखपुर के पहले खजांची फ्लाईओवर और 152 करोड़ की लागत वाले बरगदवा रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। जानें इन प्रोजेक्ट्स की खासियत।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, औद्योगिक निवेश, विकास परियोजनाएं, रेलवे अपडेट्स और अपराध जगत की बड़ी सुर्खियां एक साथ।