कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • 12 साल से बंद मुंह वाली युवती का सफल ऑपरेशन, 3 घंटे में हुआ इलाज

    12 साल से बंद मुंह वाली युवती का सफल ऑपरेशन, 3 घंटे में हुआ इलाज

  • अपार आईडी

    यूपी के इस जिले में अब ढूंढे नहीं मिल रहे हैं 50 हजार भूत छात्र

  • गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद: GDA के नोटिस के बाद मुतवल्ली ने खुद ही ढहाने का फैसला किया

    Gorakhpur News: अबू हुरैरा मस्जिद के अवैध निर्माण का दूसरे दिन भी जारी रहा ध्वस्तीकरण

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    पहल: 100 बेड से कम वाले अस्पताल भी अब आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे

  • रामगढ़ झील का 1700 मीटर लंबा फ्रंट: गोरखपुर को मिलेगा पर्यटन का नया आकर्षण

    रामगढ़ झील का 1700 मीटर लंबा फ्रंट: गोरखपुर को मिलेगा पर्यटन का नया आकर्षण

  • कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

    चंबल की कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन का अंत, जानें उसके खौफनाक किस्से…

  • नाथपंथ और बौद्ध परम्परा की प्रासंगिकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    नाथपंथ और बौद्ध परम्परा की प्रासंगिकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

  • एम्स गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रिसीजन मेडिसिन का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

    एम्स गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रिसीजन मेडिसिन का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

  • एम्स गोरखपुर ने बांसगांव में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    ग्रामीण महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी

  • एनईआर न्यूज़

    होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़े कोच

  • उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा से रोगियों को मिलेगी नई रोशनी: कुलपति

    उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा से रोगियों को मिलेगी नई रोशनी: कुलपति

  • लहसुन और प्याज

    लहसुन और प्याज का पानी पीने के फायदे: इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर त्वचा की चमक तक

  • गो यूपी न्यूज़

    यूपी के इस जिले में सरयू नदी की धारा मोड़ी जाएगी

  • लाल डिग्गी इलाके में पकड़ी गई मिलावटी मिठाई की फैक्ट्री.

    होली पर ‘मीठे ज़हर’ का कारोबार, पुरानी मिठाई को नया बनाने का खेल पकड़ा

  • कुशीनगर में टूरिज्म की सुविधाएं बढ़ेंगी.

    कुशीनगर, श्रावस्ती में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, होंगे ये काम

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    माह-ए-रमजान का आगाज: पहला रोजा आज

  • शाहपुर थाना, गोरखपुर।

    कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

  • सोसाइटी को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई.

    खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

  • गोरखपुर विवि में "लिगेसियम - एलुमनी मीट 2025" का भव्य आयोजन

    डीडीयू के पूर्व छात्र अतिथि बनकर पहुंचे, पुरानी यादें ताजा कर हुए भावुक

  • प्रतिबद्धता, समर्पण, लगन और निरंतरता मिलकर लिखते हैं सफलता की इबारत: शिव प्रताप शुक्ल

    प्रतिबद्धता, समर्पण, लगन और निरंतरता मिलकर लिखते हैं सफलता की इबारत: शिव प्रताप शुक्ल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक