मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर संभलकर रहें, वरना शालिनी की तरह आप भी गवां देंगे लाखों की रकम
-
अब के बरस भेज भैया को बाबुल, सावन में लीजो बुलाय रे…
-
सूर्य मित्र प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन, खुलेगी रोजगार की नई राह
-
ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में उभरेगा सहजनवा: सीएम
-
बेकाबू कार गंडक नहर में गिरी, दो युवकों की मौत
-
Gorakhpur News | नरपिशाच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
-
ये दस प्रोजेक्ट पूरे होंगे तो शहर की फ़िज़ा होगी निराली
-
नया गोरखपुर: भर गई जीडीए की झोली, भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज
-
125 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पचास हजार लोग बैठ सकेंगे
-
आंटी-भाभी कहकर बातों में फंसाता, पलक झपकते करता था लूट
-
जन औषधि केंद्र कौन खोल सकता है, कैसे करते हैं अप्लाई-जानिए यहां
-
Gorakhpur News | आज रात भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
-
गोरखपुर महानगर में अब इस चौराहे पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर
-
महाडायवर्जन | कल शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, रिक्शा तक प्रतिबंधित
-
Good News | एम्स गोरखपुर में सोमवार से देखे जाएंगे न्यूरो के मरीज