क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26, यहां जानें पूरा विवरण

    DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26, यहां जानें पूरा विवरण

  • NER ने जारी की समपार सुरक्षा रिपोर्ट, दुर्घटनाएं रोकने को फूलप्रूफ प्लान तैयार

    NER ने जारी की समपार सुरक्षा रिपोर्ट, दुर्घटनाएं रोकने को फूलप्रूफ प्लान तैयार

  • Kanpur Parshad List: स्थानीय सरकार में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 फीसद

    Kanpur Parshad List: स्थानीय सरकार में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 फीसद

  • पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, बिछिया शाखा की मासिक बैठक संपन्न

    पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, बिछिया शाखा की मासिक बैठक संपन्न

  • News this week: सीएम की सौगातें, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी, ट्रेनें रद और मौसम का मिजाज

    News this week: सीएम की सौगातें, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी, ट्रेनें रद और मौसम का मिजाज

  • Abhyudaya 2025 के टीज़र का अनावरण, तिथियों की हुई घोषणा

    Abhyudaya 2025 के टीज़र का अनावरण, तिथियों की हुई घोषणा

  • MMMUT में तीन दिनों तक रहेगी कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव की धूम

    MMMUT में तीन दिनों तक रहेगी कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव की धूम

  • पुरवाई लोकोत्सव में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान

    पुरवाई लोकोत्सव में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान

  • Jubilee Inter College में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम, खेलों को मिलेगा बढ़ावा

    Jubilee Inter College में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम, खेलों को मिलेगा बढ़ावा

  • Regional Sports Stadium Gorakhpur में 1 अप्रैल से तैराकी प्रशिक्षण शुरू, जानें फीस, रजिस्ट्रेशन की डिटेल

  • Gorakhpur News: चौरीचौरा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

    Gorakhpur News: चौरीचौरा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

  • गोरखपुर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा टू-व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल, सिमुलेटर से सीखें बाइक चलाना

    गोरखपुर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा टू-व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल, सिमुलेटर से सीखें बाइक चलाना

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक