क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • पीएम आवास योजना: आवेदन का अंतिम मौका 15 मई तक, गोरखपुर में 64 हजार से अधिक आवेदन

    पीएम आवास योजना: आवेदन का अंतिम मौका 15 मई तक, गोरखपुर में 64 हजार से अधिक आवेदन

  • लिवर की सेहत: जन्म के समय हुई यह चूक बन सकती है लिवर खराब होने की बड़ी वजह

    लिवर की सेहत: जन्म के समय हुई यह चूक बन सकती है लिवर खराब होने की बड़ी वजह

  • जंगल कौड़िया टोल प्लाजा: दो लेन में नकद और बाकी में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

    जंगल कौड़िया टोल प्लाजा: दो लेन में नकद और बाकी में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

  • Address Change in DL | घर बैठे चुटकियों में बदलें डीएल में अपना पता, तरीका नहीं मालूम तो यहां जान लें

    Address Change in DL | घर बैठे चुटकियों में बदलें डीएल में अपना पता, तरीका नहीं मालूम तो यहां जान लें

  • रोज काम आने वाले फॉर्म झटपट करें प्रिंट, यहां एक क्लिक पर उपलब्ध हैं ढेर सारे पीडीएफ

    रोज काम आने वाले फॉर्म झटपट करें प्रिंट, यहां एक क्लिक पर उपलब्ध हैं ढेर सारे पीडीएफ

  • भगवान बुद्ध हैं ‘लाइट ऑफ एशिया’

    भगवान बुद्ध हैं ‘लाइट ऑफ एशिया’

  • AIIMS: चेहरे की हड्डी ने बंद कर दी थी आंख, दो साल के बच्चे को मिली नई रोशनी

    AIIMS: चेहरे की हड्डी ने बंद कर दी थी आंख, दो साल के बच्चे को मिली नई रोशनी

  • कामयाबी: DDU के 6 स्टूडेंट गैलेंट कंपनी में बने ट्रेनी इंजीनियर

    कामयाबी: DDU के 6 स्टूडेंट गैलेंट कंपनी में बने ट्रेनी इंजीनियर

  • MMMUT में छात्राओं के लिए ओपन जिम शुरू

    MMMUT में छात्राओं के लिए ओपन जिम शुरू

  • राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का 39वां स्थापना दिवस: बुद्ध के पदचिन्ह प्रदर्शनी का उद्घाटन

    राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का 39वां स्थापना दिवस: बुद्ध के पदचिन्ह प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टीएमटी जांच, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

    जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टीएमटी जांच, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

  • श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! परिवहन निगम चलाएगा चार धाम दर्शन स्पेशल बसें

    श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! परिवहन निगम चलाएगा चार धाम दर्शन स्पेशल बसें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक