रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • माता-पिता के बाद जीवन में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने अपनी हीरक जयंती के अवसर पर एक भव्य एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया.

  • डीडीयू में कला प्रदर्शनी और रोइंग टीम का चयन कल

    गोरखपुर: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 फरवरी मंगलवार कला और खेल, दोनों क्षेत्रों में गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

  • इंदिरा बाल विहार में बनेगा ऐसा फूड पार्क, टेरेस डाइनिंग का ले सकेंगे मज़ा

    Gorakhpur: इंदिरा बाल विहार का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसे एक आधुनिक फूड पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है.

  • फर्जीवाड़ा: एक पासपोर्ट कौन कहे, इन पांच लोगों ने बनवा लिए दो-दो पासपोर्ट

    Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खेल सामने आया है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

  • गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

    Ghaziabad parshad list: गाजियाबाद नगर निगम के पांच जोन में कुल सौ वार्ड हैं। पार्षदों के नाम और मोबाइल नंबर की लिस्ट यहां देखें।

  • पुणे में पैदा हुए ‘राघवेंद्र’ कैसे बन गए पूर्वांचल के गांधी

    Gorakhpur: दीन दुखियों की सेवा करने वाले सहृदयी और क्रांति के ध्वजवाहक बाबा राघवदास को पूर्वांचल के गांधी कहा जाता है। पुणे में पैदा होने वाले राघवेंद्र यह उपाधि कैसे मिली…इस रिपोर्ट में पढ़ें.

  • Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल सील, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

    Gorakhpur News: मानकों के विपरीत संचालित हो रहे र्पित हॉस्पिटल का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।

  • Gorakhpur News: एलुमनी मीट ने मजबूत की संबंधों की डोर

    Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में हीरक जयंती के अवसर पर एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया।

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन

    Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष्य में ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का भव्य आयोजन किया गया।

  • नयनसर टोल प्लाजा: 2025 में किस गाड़ी का कितना टोल, यहां जानें

    Nainsar Toll Plaza (नयनसर टोल प्लाजा):

  • Gorakhpur News: जीडीए देगा बढ़ा मुआवजा, 200 काश्तकारों को मिलेगा लाभ

    Gorakhpur News: जीडीए द्वारा जंगल सिकरी और सूबा बाजार में करीब बीस साल पहले अधिग्रहित की गई भूमि के लिए अब काश्तकारों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा।

  • Gorakhpur News: शहर में एक और सड़क बनेगी फोरलेन

    Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल

    Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा। विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से संचालित हुईं,

  • फरवरी में ही गर्मी का अहसास, पारा 30 डिग्री पार

    Gorakhpur News: फरवरी के महीने में ही गोरखपुर में गर्मी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को तेज धूप ने लोगों को चौंका दिया

  • Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

    Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 127वीं बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

  • UP Budget 2025: योगी सरकार ने पूर्वांचल के लिए खोला खजाना

    Gorakhpur: यूपी के बजट में सीएम योगी ने इस बार गोरखपुर और बस्ती मंडल को कई सौगात दी हैं. इससे यहां उद्योग और रोजगार को अभूतपूर्व गति मिलेगी.

  • डीजे की धुन पर खूनी खेल, कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    कुशीनगर: हाटा कोतवाली के पैकौली लाला टोला गांव में बुधवार रात शादी समारोह में डीजे बंद कराने पर दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

  • यूपी बजट: 10 जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क

    UP Budget: यूपी सरकार ने 2025 2026 के बजट में प्रदेश के दस जिलों में टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी है. यहां देखें उन जिलों को सूची और बजट के अनुसार इसके प्रावधान

  • रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ऐसा बनेगा कि बस देखते रह जाओगे

    Gorakhpur News: गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प होगा. शासन ने इसके बजट को मंजूरी दे दी है. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी.

  • शादी का झांसा, यौन शोषण, और धमकी: दरोगा के खिलाफ गंभीर आरोप

    Gorakhpur News: वर्तमान में गोरखपुर में तैनात एक दरोगा ने पूर्व जिले में तैनाती के वक्त ऐसा कृत्य किया, जिसे सुनकर खाकी भी शर्मसार हो गई…

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक