मजदूर पिता ने पढ़ाई के लिए खरीदा लैपटॉप, बेटा करने लगा जालसाजी
Gorakhpur: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट और पेमेंट गेटवे को हैक करने वाले दो जालसाजों को गोरखपुर एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. वे 31 दिसंबर को अपने दो दोस्तों के साथ नये साल का जश्न मनाने क्रूज पर पहुंचे थे. आरोपियों की पहचान उरुवा बाजार के गोहलिया निवासी राजन साहनी (24) और पीपीगंज कबीरनगर बगहीभारी के शिवम निषाद (19) के रूप में हुई. पूछताछ में पता चला कि नीट की तैयारी करने वाले शिवम निषाद ने ब्रूप स्वीट कम्यूनिटी एडिशन एप की मदद से वेबसाइट हैक कर टिकट बुक कराया था. पकड़े गए दोनों आरोपियों के परिवार वाले मजदूरी करते हैं.
एम्बेड करने के लिए यह यूआरएल अपनी वर्डप्रेस साइट में कॉपी और पेस्ट करें
एम्बेड करने के लिए यह कोड अपनी साइट में कॉपी और पेस्ट करें